विक्रांत भूरिया बोले भानू क्या सेटिंग करते हो दूसरों को भी सीखा दो ।

MLA Vikrant Bhuria बोले भानू क्या सेटिंग करते हो दूसरों को भी सीखा दो ।

vlcsnap 2143611 1 e1703759748894

विक्रांत भूरिया ने भानू भूरिया पर कसा तंज ।

विक्रांत भूरिया (MLA Vikrant Bhuria) ने बीजेपी अध्यक्ष पद पर दोबारा भानू भूरिया की ताजपोशी पर निशाना साधा है । विक्रांत भूरिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि भैया भानू क्या सेटिंग करते हो दूसरों को भी सीखा दो । आपको बता दें कि भानू भूरिया को झाबुआ विधानसभा से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था । जिसके चलते बीजेपी ने प्रवीण सुराणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था।

भानू भूरिया

विक्रांत भूरिया

चुनाव में दोनों भूरिया के बीच बयानों के तीर भी खूब चलें । विधायक का चुनाव  भानू भूरिया  जुरूर हार गए । लेकिन 87 हजार से वोट लाकर अपनी उम्मीदवारी को सही ठहरा दिया । अपनों का साथ मिलता तो भानू के लिए चुनाव के नतीजे बदल भी सकते थे । चुनाव के बाद झाबुआ जिले में बीजेपी में अध्यक्ष की कौन की चर्चा चल पड़ी । भानू खुद को अध्यक्ष बताया तो प्रवीण सुराणा ने दावा किया कि वे जिलाध्यक्ष है ।

पूरे मामले में मोड़ तब आया जब बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष  वीडी शर्मा ने एक बार फिर भानू भूरिया की झाबुआ जिलाअध्यक्ष पद नियुक्ति कर दी और प्रवीण सुराणा जैसे थे का आदेश थमा दिया । भानू भूरिया की दोबार जिलाध्यक्ष पद ताजपोशी को लेकर कांग्रेस विधायक ने चुटकी ली है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports