Jhabua Post - हेडर

संस्कारों की पाठशाला, झाबुआ के बच्चे पाएंगे सनातन संस्कृति का ज्ञान ।

संस्कारों की पाठशाला 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक ।

संस्कारों की पाठशाला कार्यक्रम झाबुआ में बच्चों के लिए संस्कारों की पाठशाला शुरू होनी जा रही है । झाबुआ का सामाजिक महासंघ इसका आयोजन कर रहा है । 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक पाठशाला का आयोजन किया जाएगा । समय सुबह 8.30 से 9.30 तक रहेगा ।

  पाठशाला में झाबुआ में शहर के सर्वसमाज के बच्चे और उनके अभिभावक आमंत्रित हैं । पाठशाला का आयोजन के झाबुआ के पैलेस गार्डन में किया जा रहा है । सामाजिक महासंघ के नीरज राठौर ने बताया कि धर्म जागरण और सनातन हिंदू संस्कृति का ज्ञान पहुंचाने के मकसद से इस पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने झाबुआ शहर के सभी सर्वसमाज जन और खासकर बच्चों से इस पाठशाला में भाग लेने की अपनी की है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।