Migration: 4 लाख की मजदूरी नहीं दे रही कंपनी, अपने हक के लिए लगा रहे चक्कर पर चक्कर ।

पलायन: 4 लाख की मजदूरी नहीं दे रही कंपनी, अपने हक के लिए लगा रहे चक्कर पर चक्कर ।

मजदूरी

Migration: झाबुआ जिले से हर साल हजारों की संख्या मजदूरी के लिए लोग पलायन करते हैं । महीनों पसीना बहा कर काम करते हैं , लेकिन मजदूरी देने के वक्त कंपनियां और ठेकेदार इनके साथ छलावा करती है । झाबुआ से गए इन आदिवासी मजदूरों को इनकी मेहनत की कमाई का पैसा देने में कंपनी और ठेकेदार आनाकानी करती है और दफ्तरों के चक्कर लगवाती है । 

Jhabua Nagar Palika Ad 01

Migration: 4 लाख की मजदूरी नहीं मिला

ऐसा ही मामला झाबुआ से सामने आया है, झाबुआ के तलावली के रहने वाले मानसिंह अपने 19 साथियों के साथ गुजरात मजदूरी के लिए गए थे । जहां उन्होंने अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024 तक गुजरात के भरूच में पायल इंडस्ट्रीस के लिए काम किया । लेकिन अब मानसिंह का आरोप है कि कंपनी उनका और उनके साथियों का करीब 4 लाख 26 हजार का भुगतान नहीं किया । वे इसकी शिकायत बड़ौदा लेबर कोर्ट में भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इन लोगों को इनके हक का पैसा नहीं मिल रहा है ।

Migration

मानसिंह ने JHABUA POST को कॉल करके अपनी पीड़ा बताई । मानसिंह ने बताया कि भरूच में कंपनी लेबर क्वार्टर बना रही है, वहीं पर झाबुआ से वे और उनके साथी समेत 19 लोग मजदूरी के लिए गए थे, लेकिन अब उन्हें उनकी हक की कमाई के लिए भी भटकना पड़ रहा है । उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में मदद करनी की अपील की है । 

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports