शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ ने गोद ग्राम धरमपुरी में ‘समग्र विकास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया था । । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कटारा व ग्राम की सरपंच श्रीमती बीजु मैडा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कटारा ने ग्रामीण जनों को शासन की महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी । डॉ. कटारा ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी स्थानीय भीली भाषा में दी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंच पाए और उसका लाभ उठा पाएं ।
डॉ. कटारा ने कहा कि गोद ग्राम की संकल्पना के पीछे शासन का उद्येश्य है कि छात्रों में न सिर्फ समाज सेवा की भावना पैदा हो , बल्कि शहरी क्षेत्र के विध्यार्थी ग्रामीण परिवेश ओर जीवन शैली से रूबरू हो । साथ ही छात्राओं के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता के प्रति सतत् अभियान चले।
धरमपुरी में समग्र विकास कार्यक्रम ।
स्वच्छता जागरूकता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ग्राम स्वच्छ रहेंगे तो पूरा देश स्वच्छ हो जाएगा। महाविद्यालय के गोद ग्राम प्रभारी डाॅक्टर लोकेन्द्र सिंह झाला ने कहा कि गोद ग्राम की संकल्पना तभी सार्थक होगी जब महाविद्यालय के साथ साथ जन प्रतिनिधि भी सहयोग करे , जिससे शासन का उद्देश्य पुरा हो सके । ग्राम सीधे तौर पर विकास की मुख्य धारा से जुड जाए।

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति समदरियां ने कहा कि कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है क्योंकि एक स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार का निर्माण करती है, महिला साक्षरता व उच्च शिक्षा हेतु महिलाओं को जागृत करने का निवेदन किया। रेड रिबिन क्लब के बैनर तले एड्स से बचाव की जानकारी भी उपस्थित जन समुदाय को दी ।
महाविद्यालय के ईको क्लब के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । जिसमें महाविद्यालय परिवार सरपंच, सचिव सहित उपस्थित ग्रामीण जनों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के गोद ग्राम प्रभारी अधिकारी डाॅक्टर लोकेन्द्र सिंह झाला ने किया व आभार महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डाॅक्टर सारिका डूडवे ने माना।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने बच्चो को काॅपी, पेन, पेन्सिल, स्केच पेन, बिस्कुट, चाकलेट, चिप्स, केले, आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी डाॅ. प्रकाश अलन्से, डाॅ. बी.एस. बघेल,डाॅ. विध्या चौहान, डाॅ. प्रियंका भालिया, डाॅ. रिद्धि माहेश्वरी, श्रीमती तारा बिलवाल, श्री मुनसिह परमार, श्री, प्रकाश मैडा, श्री रामसिंह गणावा, श्रीमती पार्वती हिहोर, सुश्री सरिता भगोरा, सुश्री जय श्री जोशी, ग्राम धरमपुरी सचिव, प्राथ. स्कुल की प्रधानाचार्य श्रीमती बारिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।





