Impact Post : झाबुआ जिले के प्रकृति के बीच स्थित टिटकी माता को लेकर Jhabua post ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस और खींचा था । खबर के जरिये टिटकी माता में विकास की संभावनाओं और तीर्थ स्थल को विकसित करने के जरूरी विकास कामों को खबर प्रकाशित की थी ।
खबर के जरिये बताया कि टिकटी माता पहूुंचने वाला रास्ता कच्चा और उबड़ खाबड़़ है । वहीं अनास नदी पर बना पुल भी जर्जर हो चुका है । साथ पुजारी और ग्रामीणों ने बिजली और सामुदायिक भवन की आवश्यकता बताई थी ।
टिटकी माता में सड़क और सामुदायिक भवन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश ।

खबर के बाद झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना टिटकी माता दर्शन के लिए पहुंची । माता के दर्शन उन्होंने आशीर्वाद लिया और इस प्राकृतिक धार्मिक स्थल को विकसित करने की बात कही । टिटकी माता पहुंची कलेक्टर ने स्थानीय निवासियों चर्चा के बाद ईई आरईएस के माध्यम से सड़क व सामुदायिक केंद्र के प्रस्ताव बनवाए जाने हेतु निर्देशित किया है । स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि यहाँ किसी समय मेले का आयोजन होगा था जो अब बंद हो गया है, भविष्य में मिला पुनः शुरू होना चाहिए। प्रस्ताव धर्मस्व विभाग को प्रेषित किया जाएगा। सामुदायिक केंद्र/ शेड निर्माण का कार्य स्थानीय स्तर पर बनाये जाने का प्रयास किया जायेगा।
वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी









