Jhabua Post

Local भी,Global भी !

शाजापुर: मिड डे मिल में मिलीं इल्लियां, छात्रों ने खाना छोड़ किया विरोध

शाजापुर मिड डे मिल में इल्ली

शाजापुर, मध्य प्रदेश: शाजापुर जिले के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नीमवाड़ी में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जब स्कूल में खिचड़ी परोसी गई, तो बच्चों ने उसमें इल्लियां देखी, जिससे बच्चों ने खाना अधूरा छोड़कर थालियों में बचा हुआ खाना फेंक दिया। कुछ बच्चे पहले ही खाना खाकर घर जा चुके थे, लेकिन यह घटना छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का विषय बन गई है।

शाजापुर मिड डे मिल में इल्लियां

स्कूल के बच्चों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्सर खाने में इल्लियां और मच्छर निकलते हैं, जिससे कई बच्चे अब स्कूल में मध्याह्न भोजन खाना छोड़ चुके हैं और घर जाकर ही भोजन करना पसंद करते हैं। बच्चों का कहना है कि खिचड़ी में इल्लियां, दाल और रोटी में बाल निकलना आम हो गया है, और भोजन की गुणवत्ता बहुत खराब होती है।

शाजापुर प्रशासन से मामले की जांच और भोजन गुणवत्ता में सुधार की मांग ।

इस मामले को लेकर बच्चों के अभिभावक और स्थानीय लोग जिला प्रशासन से भोजन की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी और सुधार की मांग कर रहे हैं। मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, लेकिन इन शिकायतों ने इस योजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *