झाबुआ जिले में देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित

झाबुआ जिले में देवउठनी एकादशी पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है । झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने झाबुआ जिले में 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कैलेण्डर वर्ष 2024 का तीसरा स्थानीय अवकाश होगा और पूरे जिले में मान्य रहेगा। किन पर…

देवउठनी एकादशी 2024

झाबुआ जिले में देवउठनी एकादशी पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है । झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने झाबुआ जिले में 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कैलेण्डर वर्ष 2024 का तीसरा स्थानीय अवकाश होगा और पूरे जिले में मान्य रहेगा।

किन पर होगा अवकाश का प्रभाव

यह स्थानीय अवकाश जिले के सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों पर लागू होगा, लेकिन कोषालय/उप-कोषालय और बैंकों के लिए यह अवकाश प्रभावी नहीं होगा।

परीक्षाओं पर नहीं होगा असर

जिन शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन परीक्षाएं निर्धारित हैं, उनके लिए यह अवकाश मान्य नहीं होगा। परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी और कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

12 नवंबर को देवउठनी एकादशी ।

देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जा रही है । माना जाता है कि इस दिन प्रभू आषाढ़ माह की एकादशी को चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं । देवउठनी एकादशी चार माह बाद उनके योग निंद्रा से जानने का दिन होता है । इसके बाद ही हिंदू सनातन धर्म में शुभ और मंगल कार्यों की शुरूआत होती है । विशेष कर विवाह जैसे आयोजन इन चार माह में नहीं किए जाते ।

देवउठनी एकादशी 2024

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports