झाबुआ में एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी बैठक, 18 जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे

झाबुआ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रांत कार्यकारिणी बैठक झाबुआ में शुरू हो गई है। दो दिन चलने वाली इस बैठक का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूआईटी भवन में किया गया, जहां मालवा प्रांत के 18 जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक की शुरुआत चेतस सुखड़िया (मध्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री), प्रो. मदन वसुनिया…

img 20250223 wa00021190908572497082323

झाबुआ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रांत कार्यकारिणी बैठक झाबुआ में शुरू हो गई है। दो दिन चलने वाली इस बैठक का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूआईटी भवन में किया गया, जहां मालवा प्रांत के 18 जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे।

बैठक की शुरुआत चेतस सुखड़िया (मध्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री), प्रो. मदन वसुनिया (प्रांत अध्यक्ष), दर्शन कहार (प्रांत मंत्री) और संदीप वैष्णव (प्रांत संगठन मंत्री) ने दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के साथ की।

img 20250223 wa00021190908572497082323

प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने बताया कि इस बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा हो रही है। साथ ही, शिक्षा की गुणवत्ता, फीस बढ़ोतरी, मिलावटी खाद्य पदार्थों की समस्या और भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती साख जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जा रहा है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि ‘परिसर चलो अभियान’ के तहत विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने, फीस नियंत्रण और कला एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने पर खास जोर दिया जाएगा।

img 20250223 wa00036782819666064316860

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports