,

डॉ विक्रांत भूरिया ने राणापुर में वितरित किए पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिली गर्मी में राहत

राणापुर। झाबुआ विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने राणापुर विकासखंड के पांच गांवों – ढोलियावड़, डिग्गी, वगई बड़ी, वागलावाट और सनोड़ – को पानी के टैंकरों की सौगात दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने विधायक डॉ भूरिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका का स्वागत किया। कार्यक्रम…

img 20250419 wa01148799710635608572351

राणापुर। झाबुआ विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने राणापुर विकासखंड के पांच गांवों – ढोलियावड़, डिग्गी, वगई बड़ी, वागलावाट और सनोड़ – को पानी के टैंकरों की सौगात दी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने विधायक डॉ भूरिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका का स्वागत किया। कार्यक्रम में मैदान में खड़े टैंकरों पर विधिवत स्वस्तिक और नारियल फोड़कर पूजा की गई। सरपंचों को मिठाई खिलाकर टैंकर सुपुर्द किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नागरसिंह भूरिया, चंदनसिंह गहलोत, दिनेश गाहरी, प्रकाश परमार, बबलू कटारा, विजय शाह, योगी ठेकेदार, विक्रम वसुनिया, दिनेश ढाकनीतलाई, नटवर गहलोत, बंटी डामोर सहित कई सरपंच और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250419 wa01148799710635608572351

विधायक डॉ भूरिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। जहां भी जरूरत होगी, मैं वहां सहयोग के लिए खड़ा रहूंगा।

जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि हमें एक ऐसा जनसेवक विधायक मिला है जो दिन-रात जनता के बीच रहता है और हर मुश्किल में साथ देता है। यह संस्कार उन्हें विरासत में मिले हैं, जिसे वे आज भी निभा रहे हैं। गर्मी को देखते हुए फिलहाल 5 टैंकरों से शुरुआत की गई है, आगे और भी जरूरत के अनुसार टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेश समीर ने किया। इस दौरान चुई के चिकित्सक डॉ उत्पल मंडल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो कि शुक्रवार को ही विधायक डॉ भूरिया और जिलाध्यक्ष रांका ने डॉ मंडल के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports