बड़ी खबर: झाबुआ-रतलाम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

झाबुआ। जिले के करवड़ मोर  के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक…

img 20250519 wa00119057345834942161585

झाबुआ। जिले के करवड़ मोर  के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

img 20250519 wa00119057345834942161585

सूत्रों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक झाबुआ-रतलाम रोड पर जा रहे थे, तभी करवड़ मोर गांव के समीप तेज गति से आ रही पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में टेंपो की मदद से पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

करवड़ से अरुण पाटीदार की रिपोर्ट।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports