, ,

डाक विभाग में अभिकर्ता बनने का मौका, रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर में 100 पद

रतलाम, 2 जून 2025। रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के लिए डाक विभाग द्वारा 100 अभिकर्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई..

डाक विभाग में अभिकर्ता बनने का मौका, रतलाम-जाबुआ-अलीराजपुर में 100 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू

रतलाम, 2 जून 2025। रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के लिए डाक विभाग द्वारा 100 अभिकर्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 6 जून से 27 जून 2025 तक हर शुक्रवार को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इन लोगों को मिलेगा मौका:

डाक विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गृहिणियां, शिक्षित बेरोजगार, स्वरोजगार करने वाले, किसी बीमा कंपनी के पूर्व सलाहकार, पूर्व सैनिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या अन्य योग्य व्यक्ति अभिकर्ता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए और कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

डाक विभाग में अभिकर्ता बनने का मौका, रतलाम-जाबुआ-अलीराजपुर में 100 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू

इंटरव्यू की तिथि और स्थान:

वॉक-इन-इंटरव्यू 6 जून से 27 जून 2025 तक हर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय अधीक्षक डाकघर, रतलाम में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों के साथ नियत तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया:

चयनित अभ्यर्थियों को तीन दिन का आंतरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उन्हें अभिकर्ता कोड और पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा।

संपर्क जानकारी:

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी डाक जीवन बीमा के विकास अधिकारी निरंजन गिरी से मोबाइल नंबर 9407107417 पर संपर्क कर सकते हैं।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

About the Author

Rathore Virendra singh avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports