सोशल ऑडिट करने भोपाल से पहुंची टीम, हितग्राहियों से ली योजना की जमीनी जानकारी

झाबुआ (थांदला) प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत थांदला नगर परिषद में दो दिवसीय सोशल ऑडिट कार्यक्रम के लिए भोपाल से स्वतंत्र सुविधा एजेंसी (IFA)..

fb img 17496511523317096696925519228552

झाबुआ (थांदला) प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत थांदला नगर परिषद में दो दिवसीय सोशल ऑडिट कार्यक्रम के लिए भोपाल से स्वतंत्र सुविधा एजेंसी (IFA) की टीम पहुंची। इस टीम ने अलग-अलग वार्डों में जाकर लाभार्थियों से बातचीत की और योजना से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

भोपाल से आई टीम ने BLC (बेनिफिशरी लीड कंस्ट्रक्शन) योजना के तहत बने पक्के मकानों का भी निरीक्षण किया। कई लाभार्थियों ने टीम को बताया कि इस योजना के तहत घर मिलने से अब उनका जीवन सुरक्षित हो गया है और बच्चों की पढ़ाई व परिवार का भविष्य भी बेहतर हो रहा है।

fb img 17496511431952527991762822567417

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष, सभी वार्डों के पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, इंजीनियर, नगर परिषद कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौके पर मौजूद रहे।

भोपाल से आए मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) के प्रोफेसर डॉ. के.के. धोते के नेतृत्व में पूरी टीम ने पूरे थांदला नगर का दौरा किया। उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से डॉ. बसंत राव जरेलिया (SLTC), मनीष शर्मा (सोशल एक्सपर्ट) और कुणाल विश्वकर्मा (IEC एक्सपर्ट) भी शामिल रहे।

fb img 17496511523317096696925519228552

टीम ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजना की गुणवत्ता, पारदर्शिता और क्रियान्वयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं। प्राप्त फीडबैक के आधार पर आगे योजना को और बेहतर ढंग से लागू करने पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed