झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर पानी के टैंकर वितरित कर मनाया सेवा दिवस

झाबुआ। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट को देखते हुए पानी के टैंकर भेजकर यह दिन सेवा के रूप में मनाया। ग्राम पंचायत बोरी, सेमलपाटी, चुलिया, कदवाल, बुडकुई, चैटीयाबरडी, सुड़ी बड़ी,…

विक्रांत भूरिया सेवा दिवस

झाबुआ। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट को देखते हुए पानी के टैंकर भेजकर यह दिन सेवा के रूप में मनाया।

ग्राम पंचायत बोरी, सेमलपाटी, चुलिया, कदवाल, बुडकुई, चैटीयाबरडी, सुड़ी बड़ी, कुण्डलवासा, भूरछवेडी और बयड़ा सहित कई गांवों में पानी के टैंकर पहुंचाए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा गया और राहुल गांधी के संदेश को साझा करते हुए डॉ. भूरिया ने कहा कि — “ना भय, ना झूठ, ना सत्ता का लालच — राहुल गांधी जी का सिर्फ एक मकसद है, गरीब और जरूरतमंद की मदद करना।”

विक्रांत भूरिया सेवा दिवस

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कांतिलाल भूरिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले भी विकास के कई काम किए हैं और आने वाले समय में बिजली, पानी और सड़क जैसी ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलसिंह अमलियार ने स्वागत भाषण दिया और क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों को सामने रखा। विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच बंशी बारिया ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच, युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि जैसे रेलसिंह, दिवान हरिश अजनार, हेमंत चुलिया, राजू भूरिया, मदन चौकीदार, रघुसिंह, इरफान, नरू बघेल, भेरूभाई, पाय पारूभाई, लालचंद्र गांधी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लालचंद्र गांधी ने किया।

यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी की “सेवा ही संकल्प” भावना को दर्शाता है, जहां जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर उनके संकट में सीधे राहत पहुंचा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports