Jhabua :भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा

Jhabua : करवड़, अरूण पाटीदार ।भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से की गई। नई कार्यकारिणी में शैलेंद्र सिंह राठौड़ (गंगाखेड़ी) को मंडल उपाध्यक्ष, निलेश पाटीदार (माडन) को मंडल मंत्री तथा मुकेश कटारा (मोर) को मंत्री पद का दायित्व…

Jhabua : करवड़, अरूण पाटीदार ।
भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से की गई। नई कार्यकारिणी में शैलेंद्र सिंह राठौड़ (गंगाखेड़ी) को मंडल उपाध्यक्ष, निलेश पाटीदार (माडन) को मंडल मंत्री तथा मुकेश कटारा (मोर) को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।

screenshot 20251110 084227 whatsapp1719477264467793785

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद ग्राम पंचायत करवड़ में शैलेंद्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया, जहां राठौड़ मित्र मंडल की ओर से केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। सरपंच विकास बाबूलाल गामड़ ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश गामड़, भैरूसिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, विनोद शर्मा और अरुण भोला पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे माननीय कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीति और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports