Jhabua:  आबकारी विभाग की कार्रवाई, महुडीपाड़ा से ₹47,880 की अवैध शराब जप्त

पेटलावद। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने ग्राम महुडीपाड़ा में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग को मिली मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुभाष पिता नागजी मुनिया के घर पर दबिश दी। तलाशी के…

img 20251110 wa0035828605059316791235


पेटलावद। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने ग्राम महुडीपाड़ा में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग को मिली मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुभाष पिता नागजी मुनिया के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान माउन्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन 5 पेटी, पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन 3 पेटी और देशी मसाला शराब की 5 पेटी बरामद हुईं। कुल 13 पेटियों (लगभग 139.2 बल्क लीटर) की मदिरा जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹47,880 आंकी गई है।

img 20251110 wa0035828605059316791235



आरोपी सुभाष मुनिया के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम सिंह परमार और योगेश कुमार दामा सहित स्टाफ कान्तु डामोर, लालचंद गहलोत, पंकज डोडियार और वाहन चालक दयाल मड़ोडिया शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports