jhabua: लापता युवती का अब तक सुराग नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजन पहुंचे आला अधिकारियों के पास ।

Jhabua News । जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगोर से एक बालिग युवती के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और अब तक कोई सुराग न मिलने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों…

लापता युवती का अब तक सुराग नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजन

Jhabua News । जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगोर से एक बालिग युवती के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और अब तक कोई सुराग न मिलने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शनिवार को झाबुआ एसपी ऑफिस पहुंचे और वहां एसडीओपी कार्यालय पहुंचे , जहां बड़ी संख्या परिजनों के साथ ग्रामीण आए थे , काफी देर यहां परिजनों के साथ ग्रामीण जमा रहे ।

स्कूल जाने का कहकर निकली नहीं लौटी ।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भगोर निवासी एक युवती बीते दिनों सुबह स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची और न ही वापस लौटी। परेशान परिजनों ने कल्याणपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके घर के सामने रहने वाला पड़ोसी युवक ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शक की वजह यह है कि जिस दिन से युवती गायब है, उसी दिन से पड़ोसी युवक भी अपने घर से नदारद है।

लापता युवती का अब तक सुराग नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप: लोकेशन तक ट्रेस नहीं हुई एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नामजद शिकायत की है, इसके बावजूद कल्याणपुरा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस न तो मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है और न ही संदेही के रिश्तेदारों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

‘शादी में गया है’ बोलकर परिवार भी हुआ फरार युवती की मां ने बताया कि जब उन्होंने पड़ोसी युवक के घर जाकर पूछताछ की, तो पहले कहा गया कि वह किसी शादी में गया है, लेकिन कहां गया है, यह नहीं बताया। अब स्थिति यह है कि लड़के के परिजन भी अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं, जिससे परिजनों का शक यकीन में बदल गया है।

एएसपी ने दिया आश्वासन शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ झाबुआ पहुंचे पीड़ित परिवार ने प्रभारी एएसपी (ASP) रूपरेखा यादव से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई। एएसपी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और कल्याणपुरा पुलिस को तत्काल जांच तेज करने और आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports