करवड़-बामनिया रोड पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा ने दो बाइकों को मारी टक्कर,

करवड़/अरूण पाटीदार : झाबुआ जिले के करवड़-बामनिया रोड पर करवड़ बस स्टैंड के समीप पावर ग्रिड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार क्रेटा कार (MP 44 ZF 0792) ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर…

img 20251223 wa00374455059845867001940

करवड़/अरूण पाटीदार : झाबुआ जिले के करवड़-बामनिया रोड पर करवड़ बस स्टैंड के समीप पावर ग्रिड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार क्रेटा कार (MP 44 ZF 0792) ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

निजी वाहन से ले जाया गया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एक निजी लोडिंग वाहन (टेम्पो) की मदद से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवड़ पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रतलाम और पेटलावद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

img 20251223 wa00353578177719126033331

तेज रफ्तार बनी काल, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार अत्यंत तेज गति में थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही दो बाइकों को रौंद दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि करवड़ बस स्टैंड और पावर ग्रिड के आसपास रिहायशी इलाका होने के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं हैं।

img 20251223 wa00337575085052624576934

स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

img 20251223 wa00374455059845867001940

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रोड पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहन चालक यहाँ से अंधाधुंध गति से गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और ग्रामीण दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports