Jhabua Post - हेडर

vikrant Bhuria MLA jhabua: खाद और बिजली की समस्या पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

झाबुआ/कल्याणपुरा: आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपनी विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण कर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं। दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली और सिंगरौली जंगल कटाई आंदोलन में व्यस्तता के बाद क्षेत्र में लौटते ही विधायक एक्शन मोड में नजर आए।

खाद की किल्लत पर बड़ा फैसला

भ्रमण के दौरान बरखेड़ा, गोपालपुरा, आमलीपठार, भगोर सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने खाद की भारी किल्लत और नगद खाद न मिलने की समस्या बताई। इस पर डॉ. भूरिया ने तत्काल उप संचालक कृषि और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कल्याणपुरा, पिटोल, बोरी और कुंदनपुर में तत्काल नगद खाद बिक्री केंद्र (Cash Fertilizer Center) खोलने के निर्देश दिए, ताकि किसानों का समय और पैसा बर्बाद न हो।

img 20251223 wa00444213763560582537100

बिजली और पानी की समस्याओं पर आश्वासन

विधायक ने ग्रामीणों की बिजली समस्या को गंभीरता से लेते हुए नए विद्युतीकरण कार्यों को जल्द स्वीकृत कराने और पेयजल संकट को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

img 20251223 wa00459119428708868584879

कल्याणपुरा में स्वागत और बोरी में शोक संवेदना

इस दौरान कल्याणपुरा में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र गरवाल का स्वागत भी किया गया। विधायक ने बोरी क्षेत्र (बड़ी उत्ती, बयडा, नाहरपुरा आदि) का भी दौरा किया और हाल ही में दिवंगत हुए लोगों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ये रहे उपस्थित

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि भ्रमण के दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नटवर डोडियार, खुना गुंडिया, गुलसिंह अमलियार, आदित्य सिंह बोरी, बंशी बारिया, शंकर सिंह हटीला, पीटर वाखला, बापू अजनार, प्रताप बुंदेला, विपुल जैन, रामलाल नेगडिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।