,

Ratlam News: दो बत्ती चौपाटी पर युवती का हंगामा, पुलिस और दुकानदार से अभद्रता, केस दर्ज

रतलाम (मप्र): शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर उत्पात मचाया। मामला सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि थाने पहुंचने के बाद भी युवती का ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’ जारी रहा। उसने न केवल दुकानदार के साथ मारपीट की, बल्कि…

रतलाम में युवती का हंगामा

रतलाम (मप्र): शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर उत्पात मचाया। मामला सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि थाने पहुंचने के बाद भी युवती का ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’ जारी रहा। उसने न केवल दुकानदार के साथ मारपीट की, बल्कि स्टेशन रोड थाने के टीआई और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

जानकारी के मुताबिक, घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के ठीक सामने दो बत्ती चौपाटी की है। आरोपी युवती की पहचान दिव्या चौहान के रूप में हुई है। वह अपने साथी गौरव शर्मा के साथ वहां पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती भिक्षावृत्ति करने वाले कुछ बच्चों को पानी-पताशे (गोलगप्पे) खिलाने के लिए दुकान पर ले गई थी । दुकान संचालक रमेश गुर्जर ने जब बच्चों और युवती द्वारा इस्तेमाल की गई झूठी प्लेटों को निर्धारित स्थान पर अलग रखने को कहा, तो युवती भड़क गई ।

रतलाम में युवती का हंगामा

आरोप है कि नशे में होने के कारण युवती ने आव देखा न ताव, दुकानदार को मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दीं। जब दुकानदार ने विरोध किया, तो दिव्या और उसके साथी गौरव ने उसके साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी।

थाने में भी नहीं उतरा नशा, पुलिस से की हुज्जत हंगामे की सूचना मिलते ही पास ही स्थित स्टेशन रोड थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से युवती और उसके साथी को थाने लाया गया। लेकिन यहां भी युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वायरल वीडियो और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थाने के अंदर भी युवती ने टीआई (TI) के सामने जोर-जोर से चिल्लाना जारी रखा। उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और अपनी रसूख दिखाने की कोशिश की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरियादी रमेश गुर्जर की शिकायत पर कार्रवाई की है।पुलिस ने आरोपी दिव्या चौहान और गौरव शर्मा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसी संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports