Jhabua :  करवड़ में निकली भव्य कलश यात्रा, उमिया माताजी के जयकारों से गूंजा नगर

करवड़: श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात) द्वारा प्रेरित ‘विजन 2030’ और मंदिर निर्माण संकल्प के अंतर्गत, करवड़ नगर में पाटीदार समाज की कुलदेवी श्री उमिया माताजी के मंदिर निर्माण हेतु एक ऐतिहासिक और भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और आस्था के इस महाकुंभ में पूरा नगर उमिया माताजी के जयकारों से…

img 20251226 wa00134175338845415922125

करवड़: श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात) द्वारा प्रेरित ‘विजन 2030’ और मंदिर निर्माण संकल्प के अंतर्गत, करवड़ नगर में पाटीदार समाज की कुलदेवी श्री उमिया माताजी के मंदिर निर्माण हेतु एक ऐतिहासिक और भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और आस्था के इस महाकुंभ में पूरा नगर उमिया माताजी के जयकारों से गूंज उठा।

img 20251226 wa0016306103241732120549

चारभुजा नाथ मंदिर से हुआ शुभारंभ

​कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम के चारभुजा नाथ पाटीदार मंदिर से हुआ। यहाँ से यह भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। आगे-आगे धर्म ध्वजा लिए पुरुष (निशान यात्रा) और उनके पीछे सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं और छोटी बच्चियां चल रही थीं।

img 20251226 wa00134175338845415922125

पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

​रथ पर सवार मां उमिया माताजी का भव्य चल समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। पूरा माहौल धर्ममय हो गया और समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया।

ये रहे मुख्य अतिथि और विशिष्ट जन

​इस गरिमामयी आयोजन में श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात) और स्थानीय समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में निम्न महानुभाव उपस्थित थे:

  • श्री प्रवीण भाई पटेल (अध्यक्ष, प्रचार-प्रसार, श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा)
  • श्री महेंद्र भाई पटेल (सह मंत्री, उमिया माताजी संस्थान ऊंझा)
  • प्रहलाद भाई पटेल (मीडिया प्रभारी)
  • डॉ. भगवान भाई पाटीदार (सरदारपुर)
  • श्री मनोहर जी कामदार (रानीपुरा)
  • श्री राकेश जी पाटीदार (कनेरी)
  • प्रकाश जी पाटीदार (परवलिया, जिला प्रभारी)

इन्होंने लिया महाआरती और रथ का लाभ

​इस धार्मिक अनुष्ठान में रथ में विराजित होने का सौभाग्य श्रवण पाटीदार (भलोद) और उपसरपंच पूजा राजेश पाटीदार को प्राप्त हुआ। यात्रा के समापन पर महाआरती का लाभ श्री नरेंद्र रमेश चंद्र जी पटेल द्वारा लिया गया। अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports