झाबुआ: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी जंग, 14 वर्ष की बेटियों को लगा एचपीवी का सुरक्षा कवच

झाबुआ | महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए झाबुआ जिला प्रशासन ने एक ठोस कदम उठाया है। शनिवार को जिला चिकित्सालय झाबुआ में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत जिले की करीब 13,000 बालिकाओं को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।…

img 20260228 wa00185997753333306106615

झाबुआ | महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए झाबुआ जिला प्रशासन ने एक ठोस कदम उठाया है। शनिवार को जिला चिकित्सालय झाबुआ में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत जिले की करीब 13,000 बालिकाओं को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

img 20260228 wa00185997753333306106615

​पहले दिन 13 बालिकाओं को लगा टीका

​अभियान के पहले दिन जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास की 8 छात्राओं और शारदा विद्या मंदिर की 5 छात्राओं सहित कुल 13 बालिकाओं का टीकाकरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान छात्रावास की वार्डन श्रीमती अंजना रावत भी मौजूद रहीं।

​स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी जानकारी

​कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी.एस. बघेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल और सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि:

  • ​सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक जानलेवा कैंसर है।
  • ​समय पर एचपीवी वैक्सीन लगाने से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
  • ​शासन के निर्देशानुसार, यह टीका 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है।
  • पात्रता: 14 वर्ष की बालिकाएं।
  • स्थान: चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र।
  • लक्ष्य: जिले की 13,000 बालिकाएं।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports