Jhabua में नवरात्रि महोत्सव की धूम रहती है । माता की भक्ति और गरबों के उल्लास में पूरा अंचल डूबा रहता है । झाबुआ के नवरात्रि महोत्सव और मां दुर्गा के प्रमुख पांडलों और गरबा में राजगढ़ नाके का अलग ही मुकाम है । राजगढ़ नाका मित्र मंडल ने 2026 के नवरत्रि महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है ।

श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति, राजगढ़ नाका मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रथम कार्ययोजना बैठक ग्राम भोयरा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव की रूपरेखा, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्य विभाजन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही गत वर्ष के महोत्सव का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक में समिति के संरक्षक श्री ओम शर्मा जी ने युवाओं की भूमिका एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठनात्मक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं श्री शैलेष दुबे जी ने महोत्सव के सफल संचालन एवं बेहतर प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
Jhabua में नवरात्रि महोत्सव की बैठक में शामिल हुए मंत्री नागर सिंह चौहान
बैठक के अंत में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नागरसिंह चौहान जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाजहित, सांस्कृतिक मूल्यों एवं संगठित प्रयासों के साथ भव्य एवं अनुशासित नवरात्रि महोत्सव आयोजित करने का मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया, जिला उपाध्यक्ष श्री गोलू उपाध्याय, जिला मंत्री श्री बबलू सकलेचा, जिला पंचायत सदस्य श्री बहादुर हटिला, श्री वालसिंह मसानिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवा प्रभाग के श्री वरुण सकलेचा जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए www.jhabuapost.com
World Photography Day: तस्वीरें खींचने वाले हाथ अब बचाएंगे जान,19 अगस्त को झाबुआ फोटोग्राफर करेंगे रक्तदान
World Photography Day: कैमरे के लेंस से लोगों की जिंदगी के खूबसूरत पलों को हमेशा के लिए संजोने वाले झाबुआ के फोटोग्राफर अब एक नई मिसाल पेश करने जा रहे हैं। ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ (World Photography Day) के खास मौके पर झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन…
Karwad Independence Day: करवड़ में शान से लहराया तिरंगा! ग्राम पंचायत में वरिष्ठ नागरिक शैतानमल मांडोत ने किया ध्वजारोहण
Karwad Independence Day: जिले भर की तरह ग्राम करवड़ में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। गांव के सभी शासकीय और अर्ध-शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय पर्व की धूम रही। सुबह स्कूलों में झंडा वंदन के बाद पूरे गांव में देशभक्ति का उल्लास देखने को मिला। Karwad…
Vande Mataram 150 Years: राजवाड़ा चौक पर 2000 छात्रों ने एक सुर में गाया ‘वंदे मातरम्
झाबुआ (Jhabua Post): स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से ठीक पहले झाबुआ नगर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने (Vande Mataram 150 Years) और ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झाबुआ इकाई…














