Jhabua Road damage : दत्तीगांव फाटे से लेकर रायपुरिया तक रोड़ वैसे तो सफर को काफी मुश्किल बनाती है । लेकिन पालेड़ी गांव में पास में इस सड़क पर ज्यादा ही गड्डे हो रहे हैं । बारिश के मौसम में ये गड्डे और ज्यादा मुसीबत बन रहे हैं । इस रास्ते पर बनी पुरानी पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं ।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है इस गड्डों भरी राह पर प्रसिद्ध ‘श्री विश्व मंगल हनुमान धाम, तारखेड़ी’ है। विभाग की लापरवाही के चलते यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
Jhabua Road damage भ्रष्टाचार की पोल खुली तो रुक गया काम, पुरानी पुलिया की हुई लीपापोती
करीब 5 साल पहले PWD विभाग ने इन पुरानी और जर्जर हो चुकी तीन पुलियाओं के पास नई रपट (छोटे पुल) बनाने का काम शुरू किया था। इसमें पालेड़ी रपट का निर्माण पूरा भी हो गया था, लेकिन इस निर्माण में चल रही गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठने लगे । खुलासे के बाद सिस्टम ऐसा हिला कि सारा काम रातों-रात बंद कर दिया गया। नई रपट बनाने का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और उसकी बजाय उन्हीं पुरानी जर्जर पुलियाओं को थोड़ा-बहुत रिपेयर करके मामले की लीपापोती कर दी गई।

Jhabua Road damage पैच वर्क और साइड शोल्डर के नाम पर सिर्फ ‘खानापूर्ति’
भ्रष्टाचार और लापरवाही का यह खेल यहीं नहीं रुका। इन पुलियाओं के पास का 100-100 मीटर का एरिया आज भी पैच वर्क के लिए तरस रहा है। इसी साल गर्मियों में इस रोड का रिपेयरिंग का काम भी हुआ था, लेकिन ठेकेदार और विभाग ने मिलकर साइड शोल्डर (सड़क के किनारे) भरने में सिर्फ ‘खानापूर्ति’ कर दी। नतीजा यह है कि पालेड़ी गांव के समीप बनी पुलिया के आस-पास का रोड अब पूरी तरह उखड़कर खतरनाक हो चुका है। जरा सी चूक और कोई भी वाहन सीधे नीचे जा सकता है।
तारखेड़ी धाम जाने वाले सैकड़ों भक्त परेशान, प्रशासन की नींद कब टूटेगी?
यह सिर्फ एक गांव का रास्ता नहीं है, बल्कि आस्था का बड़ा केंद्र श्री विश्व मंगल हनुमान धाम, तारखेड़ी जाने का मुख्य मार्ग है। हर मंगलवार और शनिवार को यहां झाबुआ और आस-पास के सैकड़ों दर्शनार्थी भारी संख्या में पहुंचते हैं। जर्जर सड़क और 50 साल पुरानी संकरी पुलिया के कारण श्रद्धालुओं को हर पल हादसे का डर सताता रहता है। गांव वालों का साफ कहना है कि कई बार ध्यान दिलाने के बाद भी प्रशासन मौन साधे बैठा है।
अगर समय रहते इस जर्जर पुलिया और सड़क की सुध नहीं ली, तो यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com
‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है सिस्टम का कोई भ्रष्टाचार या जर्जर सड़क?













