Jhabua Post

Local भी,Global भी !

अमोनिया से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला वरना…

vlcsnap 710738 e1703857049988

अमोनिया से भरा टैंकर पलटा, सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर ।

झाबुआ जिले के मेघनगर में गुरूवार शाम को अमोनिया से भरा टैंकर पलट गया । बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ । ढलान में खड़े टैंकर पर चालक हैंडब्रेक लगाया, हेंड ब्रेक फेल होने से  टैंकर लुढ़क कर पलट गया ।  गनीमत रही कि कोई लीकेज नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता है ।

अमोनिया जहरीली होती है, लीकेज होने के 200 मीटर तक इसका प्रभाव रहता है और हवा में ये तीन किमी से ज्यादा दूरी तक फैल सकती है । अमोनिया गैसे में लोगों में बेहोशी दुसरे प्रभाव हो सकते हैं । लेकिन राहत की बात ये रही कि लीकेज नहीं हुआ ।

अमोनिया से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

घटना की सूचना मिलने के बाद मेघनगर तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और टैंकर को सुरक्षित रूप से हटाने की कोशिशें की जा रही हैं । टैंकर मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में कोटा से आना बताया जा रहा है । 

अमोनिया का उपयोग उर्वरक निर्माण में किया जाता है । हादसा तो टल गया लेकिन एक बार फिर मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा खामियों को उजागर कर दिया .।

 

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *