आवारा कुत्ते का आंतक झाबुआ में एक बार फिर देखने मिला है । 5 घंटे के भीतर इसने 12 लोगों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया । गंभीर घायलों में बच्चे भी शामिल है । झाबुआ शहर के मोजीपाड़ा की रहने वाली मासूम आकृति अजनार की तो कुत्ते के हमले में आंख जाती-जाती बची । डॉग बाइक के चलते मामूस आकृति के चेहरे और हाथ पर गंभीर जख्म है ।
इसी तरह की डॉग बाइट का शिकार राजवर्धन भाबर की शिकार हुआ । ट्यूशन से घर लौट रहा राजवर्धन रास्ते में डॉग बाइट का शिकार हो गया । झाबुआ जिला अस्पताल में कुछ ही देर में डॉग बाइट के मरीजों की भीड़ जमा हो गई । परिजनों का कहना है कि नगरपालिका को आवारा कुत्तों को लेकर अभियान चलाना चाहिए और इन्हें पकड़ना चाहिए । राहत की बात ये है कि हैवान बन चुके इस श्वान को नगरपालिका की कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद पड़ लिया है ।

आवारा कुत्ते पर कार्रवाई को लेकर थांदला में मचा था वबाल ।
हालांकि कर्मचारी थांदला मामले के बाद डरे हुए भी थे । थांदला में जब एक कुत्ते को कर्मचारियों ने पीटकर मार डाला तो काफी हंगामा हुआ । मामले में दो सफाई कर्मचारी हटा दिए गए वहीं सीएमओ को निलंबित कर दिया ।
कर्मचारियों में आवारा जानवरों पर कार्रवाई को लेकर सबसे बड़ा डर पशुप्रेमियों और उनके संगठनों से रहता है । जानवरों की कार्रवाई पर ये खूब हल्ला मचाते हैं । लेकिन जब इस तरह के पागल हो चुके जानवर मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं तब ये अपनी चुप्पी साध लेते हैं ।
वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।






