जनजातीय गौरव दिवस : अटल सेना संगठन की बैठक.

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर झाबुआ जिले के झिरी ग्राम पंचायत में अटल सेना संगठन की बैठक का आोयजन किया गया । बाबा बगास्या देव स्थान प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के वीर नायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को सम्मान देना और जनजातीय संस्कृति…

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर झाबुआ जिले के झिरी ग्राम पंचायत में अटल सेना संगठन की बैठक का आोयजन किया गया । बाबा बगास्या देव स्थान प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के वीर नायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को सम्मान देना और जनजातीय संस्कृति का गौरव बढ़ाना था। इस बैठक में अटल सेना संगठन के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, और विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए,

भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष संदेश

बैठक में जनजातीय गौरव दिवस को मनाने और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के महत्व और आदिवासी समुदाय के योगदान को लेकर चर्चा हुई । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष छगनसिंह भुरिया और एससी एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भाबर ने किया, जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणादायक जीवनगाथा और उनकी संघर्षमयी यात्रा को याद कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का आह्वान किया।

झाबुआ में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बैठक ।

कार्यकर्ताओं में उमंग और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

इस अवसर पर झिरी बगास्या क्षेत्र के पंगाला भुरिया को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति देकर सम्मानित किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया, और इस नई जिम्मेदारी से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस आयोजन में अनुसूचित जनजाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.एस. भुरिया, प्रदेश मिडिया प्रभारी जेमाल मेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष वरसिंह भुरिया, भीलखेड़ी के सरपंच अनसिंह भुरिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर जनजातीय गौरव दिवस को उल्लास के साथ मनाने और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उद्देश्य को बल दिया ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports