,

रतलाम पुलिस ने दीपावली को लेकर तैयार किया यातायात डायवर्शन प्लान जानिए क्या है ।

दीपावली पर्व के दौरान रतलाम शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए रतलाम पुलिस ने यातायात डायवर्शन और पार्किंग व्यवस्था का प्लान जारी किया है। भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं, और चार पहिया वाहनों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। रतलाम पुलिस…

रतलाम् पुलिस का यातायात प्लान ।

दीपावली पर्व के दौरान रतलाम शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए रतलाम पुलिस ने यातायात डायवर्शन और पार्किंग व्यवस्था का प्लान जारी किया है। भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं, और चार पहिया वाहनों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

रतलाम पुलिस का ये है रूट डायवर्शन प्लान

  1. नाहरपुरा चौराहा से डालुमोदी बाजार: चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और मैजिक वाहन प्रवेश प्रतिबंधित।
  2. रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी: चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और मैजिक वाहन नो व्हीकल जोन।
  3. तोपखाना से चांदनी चौक: चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और मैजिक वाहन प्रतिबंधित।
  4. डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट: नो व्हीकल जोन।
  5. घास बाजार से चौमुखीपुल: चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध।
  6. चौमुखी पुल से गणेश देवरी: नो व्हीकल जोन।
  7. बाजना बस स्टैंड से चांदनी चौक: चार पहिया वाहन प्रतिबंधित।
  8. नीमचौक से तोपखाना: चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध।

नो व्हीकल जोन

  1. हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर
  2. जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा

एकांकी मार्ग व्यवस्था

  • घास बाजार से डालूमोदी बाजार
  • नाहरपुरा चौराहा से डालूमोदी बाजार
  • गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार
  • चौमुखीपुल से गणेश देवरी

दो पहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था

  1. धनजीबाई का नोहरा (दो पहिया वाहन)
  2. ईदगाह के पास सुतारों का वास (दो और चार पहिया वाहन)
  3. आजाद चौक के अंदर (दो पहिया वाहन)
  4. डॉ. देवीसिंह की गली (दो पहिया वाहन)
  5. चौडावास, रामगढ़ (दो पहिया वाहन)
  6. काशीनाथ का नोहरा (दो और चार पहिया वाहन)
  7. अमृतसागर तालाब किनारे (दो और चार पहिया वाहन)

यह व्यवस्था 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। नगरवासियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील की गई है ताकि यातायात को सुगम बनाया जा सके।

रतलाम् पुलिस का यातायात प्लान ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

आप चूक गए होंगे