विधायक सेना पटेल के साथ कार्यकर्ताओं का कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन ।

Alirajpur: जोबट विधायक सेना पटेल के साथ महिला कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन ।

सेना पटेल 01

विधायक सेना पटेल ने की अगुवाई में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया । आलीराजपुर जिले की जोबट से  विधायक सेना महेश पटेल की अगुवाई में सोमवार को जिला महिला कांग्रेस और काग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया । महिला कांग्रेस का ये विरोध प्रदर्शन जिले की लचर कानून व्यवस्था. शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, स्वास्थ्य समस्याओं और  जिले में शराब ठेकेदार के अवैध शराब भंडारण, क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाय को लेकर था ।

विधायक सेना पटेल ने पूछा सवाल, शराब करोबारियों को गुंडागर्दी का लाइसेंस मिला क्या ।

विधायक सेना पेटल ने सवाल किया कि जिले में शराब कारोबारियों को शराब बेचने का लाइसेंस मिला है या क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने का । उन्होंने कहा कि  क्षेत्र स्वास्थ्य सुविआओं में पिछड़ा हुआ है । लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । स्वास्थ्य सुविधाओं को आलम ये है कि बीमार का इलाज करने के बजाय उसे गुजरात रैफर किया जाता है । क्या कारण है कि सरकार दावों के बावजूद स्वास्थ्य सुविआओं को आम लोगों तक नहीं पहुंचा पा रही है । 

विधायक सेना पटेल के साथ कार्यकर्ताओं का कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन ।

उन्होंने जिले में पेयजल को लेकर भी काफी समस्याएं हैं, लोग नालों और झिरी का पानी पीने को मजबूर है । सरकार ने करोड़ों रूपए खर्च करके पानी टंकिया बनाई लेकिन पानी कहीं नहीं पहुंच रहा है ।

जिले की शिक्षा का स्तर लगातार गिरते जा रहा है, वार्षिक परीक्षा परिणाम गिरता जा रहा है, बच्चे पढ़ाना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई पढ़ाने वाला नहीं है । उन्होंने कहा कि जिले को शराब माफियों के आतंक से भी मुक्त कराने की जरूरत है । इन्हीं सब मांगों को लेकर महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा । 

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports