श्री दशा नीमा समाज झाबुआ चुनाव निर्विरोध सम्पन्न ।

श्री दशा नीमा समाज झाबुआ चुनाव निर्विरोध सम्पन्न ।

मनीष कोठारी

श्री दशा नीमा समाज के अध्यक्ष बने मनीष कोठारी और सचिव राकेश शाह ।

झाबुआ में श्री दशा नीमा समाज की बैठक रविवार को चारभुजा नाथ मंदिर पर सम्पन्न हुई । बैठक में समाज के विभिन्न पदों के चुनाव निर्विरोध हुए । निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए मनीष कोठारी और सचिव पद के लिए राकेश शाह को निर्विरोध चुना गया । उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष और सह सचिव पद के लिए निर्वाचन पहले ही हो चुका था ।  राजेंद्र नाथूलाल कटलाना उपाध्यक्ष , हेमेंद्र कन्हैयालाल शाह कोषाध्यक्ष और लोकेश नानावटी भी  सह सचिव के पद  निर्विरोध चुने गए थे ।  राजेंद्र बद्रीलाल  शाह व  संजय मीठालाल शाह  ने स्वेच्छा से अपना नाम अध्यक्ष और सचिव पद से  वापस लिया ।

Jhabua Nagar Palika Ad 01

WhatsApp Image 2023 12 26 at 12.43.41 PMWhatsApp Image 2023 12 26 at 12.42.55 PM

समाज के विभिन्न पदों के चुनाव निर्विरोध करवाने में निर्वाचन समिति के अध्यक्ष दिलीप काशव ,  सुभाष नीमा ,मनोज कोठारी व अन्य सदस्यों का सरहानीय प्रयास रहा ।  निर्वाचन समिति  ने  उपाध्यक्ष का एक  और नवीन पद सृजित किया ।  जिस  पर राजेंद्र शाह ने  अपनी सहमति दी । इस तरह से   पूर्व में पांच उम्मीदवार और  राजेन्द्र शाह को  निर्विरोध उपाध्यक्ष  घोषित किया । निर्वाचन बैठक में कृष्णकांत शाह ,  मनोहर लाल नीमा ,  जितेंद्र शाह ,  विकास शाह ,  मनीष वर्दिया ,  दीपक नीमा ,आशीष कटलाना मौजूद  रहे । बैठक में मौजूद सभी लोगों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है ।

नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार है:–

अध्यक्ष : श्री मनीष नानालाल कोठारी
सचिव : श्री राकेश ओंकारलाल शाह
उपाध्यक्ष : श्री राजेंद्र नाथूलाल कटलाना
उपाध्यक्ष : श्री राजेंद्र शाह
कोषाध्यक्ष : श्री हमेंद्र कन्हैयालाल शाह
सह सचिव : श्री लोकेश कांतिलाल नानावटी

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

 

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports