आलीराजपुर- बखतगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार ।

आलीराजपुर- बखतगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार ।

अंधा कत्ल । e1720796150779

 आलीराजपुर जिले की बखतगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की है । घटना 30 जून की  । पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । 

आलीराजपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बखतगढ़ के कोसारिया गांव में 30 जून को  रेवजी के खेत में शम्भू पिता रामसिंह पराड़ का शव मिला था ।  घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी प्रदीप पटेल समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे थे ।  मौके पर डॉग स्काट को बुलाया गया । सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. 06 दिलीप ने घटनास्थल से अहम सुराग जमा किए ।   मामले में  शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट मिलने के बादर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था  । 

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग आलीराजपुर अश्विनी कुमार तथा डी.एस.पी. महिला सेल बी.एल अटोदे को आवश्यक निर्देश दिये तथा थाना प्रभारी निरीक्षक आशा बामनिया के नेतृत्व में अनुसंधान टीम का गठन किया । जांच टीम ने गाँव के लगभग 25 – 30 लोगो से अलग-अलग पूछताछ की ।

आलीराजपुर पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा ।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । सक्रिय मुखबिर तन्त्र की सूचना पर घटना के बाद से ही गाँव से गायब किरण पिता कमजिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोसारिया, पटेल फलिया को सूरत, गुजरात से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई । । तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को साथ में जोडते हुए की गई पूछताछ में आरोपी ने मृतक की हत्या करना स्वीकार किया। 

आरोपी किरण ने पूछताछ में बताया कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे  उसने और मृतक शम्भु ने भाऊ निवासी किलोडा फाटा, ग्राम कोसारिया के घर साथ में बैठकर शराब पी । वहाँ से वापस आते समय रामसिंह निवासी जमन्या पानी के खेत की मेड़ पर उसका शम्भु से विवाद हो गया, दोनो झगडने लगे तो खेत मालिक रामसिंह एवं उसके भाई रेवजी  दोनो ने, उन्हे वहाँ से जाने को बोला ।

आलीराजपुर- बखतगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार ।

थोडी देर बाद रेवजी के खेत के पास शम्भु ने  किरण को उसकी मां के संबंध में अपमानजनक शब्द बोले गए, जिससे गुस्साए किरण ने  शम्भु को रेवजी के खेत में पटक कर उसके गले में डले गमछे से उसका गला घोंट दिया और वहाँ से चला गया । 

दुसरे दिन आरोपी डर कर सूरत गुजरात भाग गया । आरोपी की सन्देहास्पद स्थिति होने पर एक टीम को तत्काल सूरत में भेजकर उसे अभिरक्षा में लिया गया । मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया । मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के पास से मृतक का पर्स एंव अन्य सामान जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।  

इस हत्याकांड के खुलासे में  Sdop आलीराजपुर आश्विन कुमार तथा Dsp महिला सेल बद्रीलाल अटोदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशा बामनिया, उप निरीक्षक अजय वास्कले , सहायक उप निरीक्षक रंजितसिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक पानसिंह सोलंकी, प्र.आर.  09 मनोज वर्मा, प्र.आर. 32 मिरला, प्र.आर. 169 जुवानसिंह, आर. 297 सुमित, आर. 144 रिवेल, आर. 547 अनिल, आर. 283 दिनेश, आर. 356 संजय आर. 317 पुंजा ठाकुर, होमगार्ड सैनिक 189 अनिल तथा प्र.आर. 06 दिलीप (सायबर शाखा) का सराहनीय योगदान रहा । आलीराजपुर एसपी ने  टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है  ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports