छिंदवाड़ा: सांसद बंटी साहू को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया व्हाट्सएप कॉल

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के सांसद बंटी साहू को आज दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। कॉल +92 से शुरू होने वाले नंबर से आई थी, जिसे सांसद के सहयोगी ने रिसीव किया। कॉल में सांसद के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी…

छिंदवाड़ा सांसद को मिली धमकी ।

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के सांसद बंटी साहू को आज दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। कॉल +92 से शुरू होने वाले नंबर से आई थी, जिसे सांसद के सहयोगी ने रिसीव किया। कॉल में सांसद के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई।

Jhabua Nagar Palika Ad 01

छिंदवाड़ा सांसद ने पुलिस को दी सूचना ।

सांसद के सहयोगी ने तुरंत इस कॉल की सूचना पुलिस को दी और कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, विशेष रूप से कॉल पाकिस्तान से आने के कारण इस घटना को संवेदनशील माना जा रहा है। कोतवाली नगर निरीक्षक ने बताया कि जांच तेज गति से की जा रही है और पुलिस इस प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

छिंदवाड़ा सांसद को मिली धमकी ।

इस धमकी से सांसद की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, और पुलिस द्वारा हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी 

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports