झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए बना जांच दल, आगाज़ अंजाम तक पहुंचा पाएगा ।

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए बना जांच दल, आगाज़ अंजाम तक पहुंच पाएगा ।

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए जांच दल बनाया गया है । लेकिन जांच दल क्या इस आगाज़ को अंजाम तक पहुंचा पाएगा , ये सवाल इन दिनों कई लोगों के मन में चल रहा है । झाबुआ जिले में बिना किसी वैध योग्यता के इलाज कर रहे डॉक्टरों और अवैध क्लिनिक की खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करने के लिए जांच दल का गठन किया है । जांच दल अपने अपने अनुभाग के एसडीएम अध्यक्ष होंगे , बीएमओ सचिव होंगे तो वहीं तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी जांच दल में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है . ये जांच अपने क्षेत्र में जाकर ऐसे अवैध डॉक्टर और क्लिनिक की जांच करेगा और उन पर कार्रवाई भी ।

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त भोपाल के आदेश पर जिले में जांच दल को बनाया है । झाबुआ जिले में लगातार लोगों की सेहत के साथ अंपजीकृत और अपात्र लोग लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । अवैध और अमानक तरीके कई लोग क्लिनिक संचालित कर रहे हैं । ग्रामीणों क्षेत्रों ही नहीं झाबुआ जिला मुख्यालय पर ऐसे लोगों की बाढ़ सी आई हुई है । लेकिन विभागीय तालमेल के चलते ये लोग कार्रवाई से बच जाते हैं ।

मध्यप्रदेश शासन की निर्देश के बाद जाचं दल का गठन हुआ है । ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कवायद की जा रही है । आगाज़ हो चुका है, लेकिन सवाल वहीं है कि क्या जांच दल पूरे मामले को अंजाम तक पहुंचा पाएगा ।

झोलाछाप डॉक्टर कर रहे इलाज, लोगों की जान के साथ खिलवाड़ ।

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए बना जांच दल

झाबुआ जिले में अपात्र लोग स्लाइन चढ़ा रहे हैं, छोटे कमरों को ही अवैध और अमानक क्लिनिक बनाया हुआ है । वहीं जिले में कई निजी अस्पतालों के पास जरूरी अनुमति भी नहीं है । निजी अस्पतालों में से कई अस्पताल ऐसे हैं, जिनके पास फायर एनओसी भी नहीं है । झाबुआ जिले में झोलाझाप डॉक्टर और अमानक क्लिनिक को लेकर पहले भी अभियान चलते रहे हैं ।

लेकिन इस बार सरकार खुद चाहते हैं कि कार्रवाई हो ताकि लोगों की सेहत के साथ जो खेल खेला जा रहा है, उस पर रोक लगाई जा सके । पहले चले अभियान और अब चलने वाले अभियान में कितना अंतर होगा, ये कुछ दिनों में साफ हो जाए गा । फिलहाल तो लोगों को उम्मीद है कि जिले भर में जो अवैध रूप से क्लिनिक संचालित हो रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी । इस के साथ ही सवाल ये भी है कि प्रशासन अपने सरकारी संसाधनों और अस्पतालों को कितना सुधार पाएगा ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

One response to “झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए बना जांच दल, आगाज़ अंजाम तक पहुंचा पाएगा ।”

  1.  अवतार
    अनाम

    झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक की बात करें तो इसके लिए अभी से नहीं कई बार जाँच दल बने जिसमे सीएमएचओ साहब स्वयं भी दल मे रहे है.. लेकिन आज तक झोलाछाप क्लिनिक पर कोई प्रतिबन्ध नहीं हुआ.. केवल खानापूर्ति कर रिपोर्ट भेज दी जाती है..झोलाछाप क्लिनिक के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों मे नियुक्त किये सी एच ओ भी खुद सेंटर पर नहीं जाकर खुद का क्लिनिक चला रहे है.. और यह सब कुछ बीएमओ साहब को पता होता है क्यों की उनके पास हिस्सा जो जाता है…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports