,

धार: मनावर पुलिस ने 11वीं बार अवैध गांजे की खेती पर की कार्रवाई, 7.30 लाख रुपए के पौधे जप्त

धार, मनावर: एसडीओपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में मनावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए 11वीं बार गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। इस बार पुलिस ने ग्राम मालविहार में मक्का के खेत में छुपाकर उगाए गए 90 हरे गांजे के पौधों को जप्त किया। इन पौधों का…

धार अवैध गांजे की खेती

धार, मनावर: एसडीओपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में मनावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए 11वीं बार गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। इस बार पुलिस ने ग्राम मालविहार में मक्का के खेत में छुपाकर उगाए गए 90 हरे गांजे के पौधों को जप्त किया। इन पौधों का कुल वजन 141 किलोग्राम है और उनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.30 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मालविहार के एक खेत में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छन्नू के खेत में मक्का की फसल के बीच छुपाए गए गांजे के पौधों को जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया कि गांजे के पौधों को जब्त करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पौधों को जप्त कर लिया और संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

धार अवैध गांजे की खेती

लगातार 11वीं कार्रवाई

मनावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक 11 बार बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। इससे पहले भी पुलिस ने विभिन्न इलाकों में गांजे की खेती का पता लगाकर पौधों को जप्त किया है।

मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कदम

एसडीओपी अनु बेनीवाल ने कहा,
“अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में जागरूकता

मनावर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ी है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी देने में सहयोग करें।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports