,

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झाबुआ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

झाबुआ में जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर फव्वारा चौक स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सम्मान में नारे भी लगाए। झाबुआ विधायक बोले गांधीजी के विचार हमेशा प्रेरणा देंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा…

img 20250130 wa00101463326378107451795

झाबुआ में जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर फव्वारा चौक स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सम्मान में नारे भी लगाए।

झाबुआ विधायक बोले गांधीजी के विचार हमेशा प्रेरणा देंगे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि आज महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, क्योंकि उनके संघर्ष और नेतृत्व के कारण ही भारत को आजादी मिली थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कहा, “सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झाबुआ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

विधायक विक्रांत भूरिया बोले – यह ऐतिहासिक दिन

झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को ‘शहीद दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन देश के वीर सपूतों के बलिदान और उनके आदर्शों को याद करने का अवसर है। गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।

पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा और जेवियर मेड़ा ने भी गांधीजी को श्रद्धांजलि दी।

img 20250130 wa00133902723144928878206

कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें –

  • एनएसयूआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार
  • ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुंडिया
  • युवक कांग्रेस नेता हेमेंद्र बबलू कटारा, रूपसिंह डामोर
  • प्रवक्ता साबिर फिटवेल, लोकेन्द्र बिलाल
  • ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष आयुष ओहारी, ऋषि डोडियार
  • महिला कांग्रेस से गौरी कटारा, सुनीता अलावा

इसके अलावा कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सरपंच और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई प्रेरक खबर या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports