वन कर्मचारी संघ कल्याण शिविर में हुआ शामिल , मंत्री निर्मला भूरिया से भी की मुलाकात

झाबुआ, 9 अप्रैल 2025झाबुआ में वन मंडल स्तरीय कर्मचारी कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मप्र वन कर्मचारी संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष अखिलेश मेड़ा ने वन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीएफओ को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वन कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए,…

WhatsApp Image 2025 04 09 at 15.46.38 e1744202573561

झाबुआ, 9 अप्रैल 2025
झाबुआ में वन मंडल स्तरीय कर्मचारी कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मप्र वन कर्मचारी संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष अखिलेश मेड़ा ने वन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीएफओ को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि वन कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाए, वन मंडल स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किया जाए, कर्मचारियों को पूर्ण गणवेश के साथ वर्दी और वर्दी भत्ता मिले, 2006 से 2014 के बीच नियुक्त वन रक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए और द्वेषवश खराब की गई सीआर में सुधार किया जाए।

वन कर्मचारी संघ कल्याण शिविर में हुआ शामिल , मंत्री निर्मला भूरिया से भी की मुलाकात

डीएफओ साहब ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। इस दौरान स्थापना शाखा प्रभारी वीरेंद्र चंदेरिया, जिला सचिव आनंद वसुनिया, संभागीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, विजय सिंह कतिजा, रामसिंह डामोर, रीना चौहान, बबली चौहान, लालसिंह भूरिया, छगन कटारा, अजीत सिंगाड़ और सुमित्रा डामर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

मंत्री निर्मला भूरिया से भी की मुलाकात ।

मप्र वन कर्मचारी संघ झाबुआ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से सौजन्य मुलाकात भी की। सभी पदाधिकारियों ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाई और अपनी नियुक्ति की जानकारी दी।

मंत्री भूरिया ने सभी को बधाई देते हुए कर्मचारी हित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश मेड़ा, जिला सचिव आनंद वसुनिया, जुवान सिंह सेमलिया, रामलाल परमार, विकास पाल और रामसिंह मेड़ा मौजूद रहे।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – , 9826223454 ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports