सौरभ शर्मा को मिली जमानत के विरोध में राणापुर में कांग्रेस का धरना और पुतला दहन

मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन, कहा – सरकार घोटालेबाजों को बचा रही है राणापुर, 7 अप्रैल – चर्चित परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस राणापुर ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौराहा पर दोपहर 11:30 बजे ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

fb img 17440378728555242881603009520436


मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन, कहा – सरकार घोटालेबाजों को बचा रही है

राणापुर, 7 अप्रैल – चर्चित परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस राणापुर ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौराहा पर दोपहर 11:30 बजे ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

fb img 17440378728555242881603009520436

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने इतने बड़े घोटाले में लिप्त लोगों को बचाने का काम किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सौरभ शर्मा को मिली जमानत यह साबित करती है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किया गया।

fb img 1744037880566382709373082520137

धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गाहरी, जिला मंत्री सुरेश समीर, विजय शाह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रकाश परमार, योगी ठेकेदार, अजय बोडाना, विनोद पांचाल, नारायण जैन, नितेश शाह, मेहुल डबगर, दिनेश वसूनिया, रतना वाखला, नंद किशोर पटेल, धर्मेन्द्र डामोर, माधुसिंह, गोलू सोनी, दरियाव सिंगाड, रमेश भुरिया, सावन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घोटाले में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो और सरकार जनता के साथ न्याय करे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports