बदला मौसम का मिजाज़, कई जगहों पर बारिश, बरसते पानी में निकली प्रभात फेरी।

बदला मौसम का मिजाज़, कई जगहों पर बारिश, बरसते पानी में निकली प्रभात फेरी।

screenshot 20240608 095009 gallery81671654407122216 e1717820664320

झाबुआ में शुक्रवार शाम से अचानक मौसम ने करवट ली है । झाबुआ जिले के कई जगहों पर शुक्रवार शाम को बारिश हुई । वहीं झाबुआ शहर में शनिवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ पानी बरसा । बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है ।

बदला मौसम का मिजाज़, तापमान में गिरावट ।

झाबुआ पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है । तेज धूप और उमस से लोग परेशान है । शुक्रवार -शनिवार को मौसम का मिजाज़ बदला और ठंडक घूल गई । जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है । शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । मौसम विभाग का अनुमान है कि झाबुआ में तेज हवाएं और आंधी चल सकती है । वहीं तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है ।

बदला मौसम का मिजाज़,

शनिवार को सुबह झाबुआ शहर में बारिश हुई । बसरते पानी में रामभक्तों ने कीर्तन प्रभात फेरी निकाली । राममंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव से झाबुआ शहर में लगातार प्रभात फेरी निकालने का सिलसिला जारी है । शनिवार को बरसता पानी भी राम भक्तों को रोक नहीं पाया । कीर्तन करते हुए मंडल के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports