,

आलीराजपुर: जहरीली ताड़ी पीने से एक ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

आलीराजपुर : मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी में शुक्रवार सुबह जहरीली ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे…

screenshot 20260306 142639 gallery3460516167607968468

आलीराजपुर : मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम टेमाजी में शुक्रवार सुबह जहरीली ताड़ी पीने से दो ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

​क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम टेमाजी (पुजारिया फलिया) के निवासी कालू पिता जोगड़िया (45 वर्ष) और बहादुर पिता भुरलिया (50 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ताड़ी पीने के लिए निकले थे। ताड़ी पीने के कुछ ही देर बाद दोनों को बेचैनी होने लगी और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

आलीराजपुर: जहरीली ताड़ी पीने से एक ग्रामीण की मौत

​उपचार के दौरान एक की मौत, दूसरा गुजरात रेफर

​परिजनों को जैसे ही मामले की भनक लगी, वे तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

  • कालू पिता जोगड़िया: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई।
  • बहादुर पिता भुरलिया: इनकी हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है।

​पुलिस जांच में जुटी: ताड़ी जहरीली कैसे हुई?

घटना की सूचना मिलते ही आलीराजपुर कोतवाली थाना प्रभारी सोनू सिटोले जिला अस्पताल पहुंचीं और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ताड़ी में कोई जहरीली होने के पीछे क्या वजह है। क्या इसे कुछ मिलाकर बनाया गया या  यह प्राकृतिक रूप से दूषित थी।

​ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता

​इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्राम टेमाजी और आसपास के फलियों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बिकने वाली ताड़ी की शुद्धता की जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports