झाबुआ समेत 4 थाना प्रभारी और 1 चौकी प्रभारी बदले गए ।

झाबुआ समेत 4 थाना प्रभारी और 1 चौकी प्रभारी बदले गए ।

झाबुआ कोतवाली

झाबुआ एसपी ने 4 थानों और 1 चौकी प्रभारी का तबादला किया है । कोतवाली थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल को लाइन हाजिर किया गया है । वहीं थांदला थाना प्रभारी दिनेश रावत को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है । झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल कोतवाली में पदस्थ होने के बाद से अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहे हैं । सूदखोरी का मामला हो या फिर चुनाव के दौरान सहकर्मी के साथ बहस ।

झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी हटाए गए ।

एसपी ने आदेश जारी करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल को लाइन हाजिर किया है । उनकी जगह मेघनगर के थाना प्रभारी आरसी भास्करे कोतवाली के थाना प्रभारी होंगे । आरसी भास्करे इसके पहले भी झाबुआ कोतवाली की कमान संभाल चुके हैं ।

निरीक्षक केसी वरकड़े अब मेघनगर थाना प्रभारी होंगे । निरीक्षक बृजेश मालवीय को थांदला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है । निरीक्षक दिलीप मौर्य को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है । रंभापुर चौकी प्रभारी का तबादला करते हुए उन्हें झकनावदा चौकी प्रभारी बनाया गया है । कार्यवाहक एएसआई वीरेन्द्र सिंह चौहान को डीआरपी लाईन से कालीदेवी थाने पर भेजा गया है।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports