झाबुआ स्लाटर हाऊस के लिए जमीन आवंटित, जगह बदलने को लेकर दुकानदार पहुंचे नगरपालिका

स्लाटर हाऊस के लिए जमीन आवंटित, जगह बदलने को लेकर दुकानदार पहुंचे नगरपालिका

नगरपालिका e1703771614824

झाबुआ स्लाटर हाउस के लिए 7 दिन में जमीन चिन्हित करने के निर्देश 

झाबुआ स्लाटर हाऊस के लिए जमीन आवंटित

झाबुआ । खुले में बिना लाइसेंस मांस-मटन बेचने पर रोक के निर्देश के बाद अब प्रशासन हरकत में दिख रहा है । पिछले कई दिनों से स्लॉटर हाऊस के लिए जमीन की तलाश की जा रही है । कई जगहों पर जमीन देखी गई । आखिर में प्रशासन ने पूर्व में चिन्हित की गई मौजीपाड़ा की सर्वे नं. 54 में 0.800  हेक्टयर जमीन पर ही स्लॉटर हाऊस बनाने की कवायद शुरू होने जा रही है ।

एडीएम एस.एस. मुजाल्दा ने नगरपालिका सीएमओ को 7 दिन के भीतर चिन्हित स्थान पर अस्थायी शेड बनाने के निर्णय दिए हैं । साथ ही आवंटित भूमि का तत्काल सीमाकंन करके काम शुरू करे । चिन्हिंत व्यक्ति को दुकान आवंटित करे ।  वहां बिजली , यातायात के साथ सफाई का भी इंतजाम हो ।

 

एडीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुले में बिक रहे मांस दुकानों पर नगरपालिका और पुलिस अमला संयुक्त कार्रवाई करे । साथ दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित कर स्लॉटर हाऊस के लिए आवंटित जगह पर ही मांस की दुकानें संचालित इस बात को सुनिश्चित करें ।

दूसरी ओर दोपहर में मांस-मटन और मछली व्यापारी नगरपालिका पहुंच कर व्यापार करने और आवंटित स्थान को परिवर्तिन करने की मांग करने लगे । नगरपालिका सीएमओ  जाबिर खान और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी बिट्टू सिंगार से काफी देर तक जगह को लेकर दुकानदारों की बहस चलती रही । लेकिन दोनों ने साफ कर दिया की , मांस को दुकानों में शहर में व्यवसाय करने की अनुमति नहीं दी जाएगी । शहर के बाहर जाकर व्यवसाय करें, ताकि किसी को परेशानी ना हो ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

 

 

 

 

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports