, ,

झाबुआ में लाड़ली बहना योजना पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का बड़ा बयान।

After the formation of a new government in Madhya Pradesh, the Ladli Laxmi Yojana has raised concerns. The Women and Child Development Minister Nirmala Bhuria assured that no scheme will be discontinued, with the Ladli Laxmi Yojana remaining a flagship scheme. Questions persist over the increase of monthly payments from the previous administration’s announced amount.

IMG 20240101 WA0007

मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद लाडली बहन योजना को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई है। Jhabua post से खास बातचीत में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने साफ किया है कि सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। निर्मला भूरिया को महिला बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। और लाडली बहन योजना इसी विभाग की फ्लैगशिप योजना है।

लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस उठा रही सवाल ।

कांग्रेस लाड़ली बहना योजना को लेकर लगातार सवाल पूछ रही है । हर महीने 3000 हजार रूपए देने की पूर्व सीएम शिवराज की घोषणा को लेकर सवाल पूछ रही है । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली योजना को लॉन्च किया था जिसके तहत शुरुआत में 1000 रुपए महीना, और अब हर महीने 1250 रूपए महिला हितग्राहियों के खाते में डाले जा रहे हैं।

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने साफ किया है कि पिछली सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा लाडली बहन योजना चालू रहेगी कांग्रेस इस पर भ्रम फैलाना बंद करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाएं बेहतरीन है, प्रदेश में बेहतर काम हुआ है। और इन्हीं योजना को आगे बढ़ाकर और किस तरह से बेहतर किया जा सके इस पर काम करेंगे।

लाड़ली बहना योजना पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का बड़ा बयान।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports