नाबालिग ने जहर खाकर दी जान!

नाबालिग ने जहर खाकर दी जान!

img 20240104 wa00185382987120793014070

झाबुआ में एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना आमलीफलिया की है। परिजनों के मुताबिक बालिका मेला देखकर घर लौटी थी, सुबह पांच बजे उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने कि कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

नाबालिग ने जहर खाकर दी जान!

नाबालिग पढ़ती थी 9 वीं कक्षा में ।

बालिका की उम्र 13 साल बताई जा रही है, 9वी कक्षा में पढ़ती थी। लड़की ने जहर पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजन लड़की को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सारंगी किसी डॉक्टर के पास भेजा गया। जहां 3 जनवरी को शाम को उसने दम तोड़ दिया। रात 10 बजे करीब पुलिस के पास सूचना पहुंची।

बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए झाबुआ जिला चिकित्सालय परिजन लेकर आए। जहां पुलिस में मृग कायमी कर ली गई। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। घटना को लेकर छेड़खानी की बात में दबी जुबान में कही जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए ऐसी कोई बात नहीं है। झाबुआ कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports