गौवंश अवैध परिवहन । पिकअप में क्रुरता के साथ 9 पशु भरे गए ।

Breaking Post- गौवंश से भरी पिकअप पकड़ी, क्रुरता के साथ पशुओं का परिवहन ।

inshot 20240110 1650127502153926925516307994 e1704885901375

झाबुआ जिले की कल्याणपुरा पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सूचना पर कल्याणपुरा बायपास पर गौवंश से भरा पिकअप पकड़ा है । इस गाड़ी में 9 पशु थे । जिनको निर्दयीता के साथ गाड़ी में भरा गया था , बेरहमी से भरे गए पशुओं में दो की हालत नाजुक बनी हुई है । पिकअप चालक पशुओं को कानवन से लाना बता रहा है । हिंदू वादी संगठनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन और पुशओं को थाने ले जाया गया । कल्याणपुरा थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है । पशुओं को गौशाला छोेड़ा गया है ।

देखिए वीडियो-

गौवंश अवैध परिवहन करते पिकअप की सूचना युवाओं ने दी पुलिस को ।

पुछताछ में चालक पशु खरीदी और परिवहन के वैध दस्तावेज पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका । वहीं पुछताछ में चालक और उसका सहयोगी बार-बार अलग-अलग जबाव दे रहा है । कार्यकर्ताओं ने बताया कि देदला के पास वाहन चालक एक भगत को टक्कर मारते-मारते बचा । जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा करते हुए रोका और पुलिस को सूचना दी । वाहन में बेरहमी से पशु भरे गए थे । जिनमें से दो पशुओं की हालत नाजुक बनी हुई है । कल्याणपुरा पुलिस आगे की जांच कर कार्रवाई कर रही है । कल्याणपुरा थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि पशुओं से भरे वाहन को थाने पर लाया गया है, कार्रवाई जारी है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports