, ,

दिल दहला देने वाली घटना: मां ने बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

धार।धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मां ने आपसी विवाद के बाद अपने ही बेटे को देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मां और उसका साथी फिलहाल फरार बताए जा…

मां ने बेटे को मारी गोली ।

धार।
धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मां ने आपसी विवाद के बाद अपने ही बेटे को देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मां और उसका साथी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। युवक झाबुआ जिले के राणापुर थाने के भोरकुंडिया का रहने वाला बताया जा रहा है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टकारी निवासी ईडी बाई बीते तीन-चार वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। उसका बेटा इकेश अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मां से मिलने टकारी पहुंचा था। इसी दौरान गांव में ही दीवान सिंह भी वहां मौजूद था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर इकेश और दीवान सिंह के बीच कहासुनी हो गई। महिला के अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है । इसी बीच गुस्से में आकर ईडी बाई ने दीवान सिंह से देसी कट्टा लेकर अपने बेटे इकेश पर गोली चला दी।

मां ने बेटे को मारी गोली ।

गोली के छर्रे इकेश के सिर, कनपटी और सीने पर लगे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ आए अन्य लोग डर के मारे वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बाग थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल बाग पुलिस ने ईडी बाई और दीवान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports