कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: झाबुआ में नए जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन तेज

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: झाबुआ में नए जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन तेज झाबुआ।कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से झाबुआ में संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार झाबुआ पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और…

झाबुआ संगठन सृजन अभियान ।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: झाबुआ में नए जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन तेज

झाबुआ।
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से झाबुआ में संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार झाबुआ पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर फीडबैक लिया।

इस बैठक में पर्यवेक्षक के साथ विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हामिद काजी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया तथा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के सभी स्तरों के नेताओं से विस्तृत चर्चा की गई।

झाबुआ मे संंगठन सृजन अभियान
झाबुआ मे संंगठन सृजन अभियान

संगठनात्मक मजबूती पर जोर
केन्द्रीय पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के नेताओं से फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। इन सभी सुझावों पर आधारित रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को भेजी जाएगी। आलाकमान की सहमति के बाद नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

रविवार को झाबुआ विधानसभा के कार्यकर्तांओं के साथ पर्वयवेक्षकों ने चर्चा की । इसके बाद थांदला और फिर पेटलावद विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ अगले दिन दो दिन मंथन चलेगा । कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट केन्द्रीय संगठन के पास पहुंचेगी और उसके बाद वहां से घोषणा होगी । हालांकि अब कांग्रेस में जिलाध्यक्ष का पद बडे़ नेताओं के करीबियों को मिलता रहा है, ऐसे संगठन को मजबूत करने की कवायद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जागी । राहुल गांधी भी साफ कर चुके हैं, जो काम करेगा , वो जिलाध्यक्ष बनेगा । जिलाध्यक्ष के नामों का पैमाना पिछले चुनाव में उनका प्रदर्शन भी होगा कि उनके रहते पार्टी को क्या फायदा मिला । वहीं दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिलेगी, ये बात मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी साफ कर चुके हैं ।

इन नेताओं के नाम चर्चा में
फिलहाल प्रकाश रांका झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान जिलाध्यक्ष हैं। नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें हेमचंद डामोर, जेवियर मेड़ा, जसवंत भाबोर, आशीष भूरिया और कैलाश डामोर प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

इस पूरी कवायद से कांग्रेस संगठन में नए जोश और सक्रियता का संचार होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports