पेसा मोबिलाइज़र : 4 माह से मानदेय न मिलने से नाराज़, झाबुआ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

झाबुआ। जनपद पंचायत झाबुआ में बुधवार को समस्त पेसा मोबिलाइज़र ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद एवं जिला पंचायत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण सभी मोबिलाइज़र गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वाहन ईंधन तक का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं,…

img 20250618 wa00224136014781327312660

झाबुआ। जनपद पंचायत झाबुआ में बुधवार को समस्त पेसा मोबिलाइज़र ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद एवं जिला पंचायत के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण सभी मोबिलाइज़र गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वाहन ईंधन तक का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं, जिस कारण जिला स्तर पर निर्णय लेकर समस्त ब्लॉक में अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

img 20250618 wa00224136014781327312660

ज्ञापन में कलेक्टर से मांग की गई है कि जल्द से जल्द मोबिलाइज़रों की समस्याओं का समाधान किया जाए। मोबिलाइज़र ने बताया कि ₹4000 के मासिक मानदेय में वर्तमान महंगाई में जीवन यापन कर पाना बेहद कठिन है।

ब्लॉक अध्यक्ष इंजीनियर मुन्ना मेड़ा ने बताया,

“हम शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे पेसा ग्राम सभा, समग्र eKYC, आवास सीडिंग, राशन मित्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन आदि कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इसके बावजूद सिर्फ ₹133 दैनिक मानदेय मिलता है, जो समय पर भी नहीं मिल रहा। जब तक मानदेय नहीं मिलता, हम पंचायत का कोई भी कार्य नहीं करेंगे।”

ज्ञापन सौंपने वालों में इंजी. मुकेश गुंडिया, दिलीप बारिया, दीवान मेड़ा, अंतिम बाला भूरिया सहित सभी ब्लॉक के पेसा मोबिलाइज़र उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports