जिला पंचायत सीईओ की कार्रवाई, पंचायत सचिव ने कार्य में की लापरवाही!

जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र सिंह चौहान ने दिए आदेश झाबुआ, पेटलावद। ग्राम पंचायत बैंगनबड़ी में निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जितेन्द्र सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पंचायत के प्रभारी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक  ओंकार गामड़ के 15 दिन का वेतन काटने के आदेश…

बिजली बंद रहेगी 20250619 152648 0000406271506949551727


जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र सिंह चौहान ने दिए आदेश

झाबुआ, पेटलावद। ग्राम पंचायत बैंगनबड़ी में निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जितेन्द्र सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पंचायत के प्रभारी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक  ओंकार गामड़ के 15 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।

बिजली बंद रहेगी 20250619 152648 0000406271506949551727

जनपद पंचायत पेटलावद से प्राप्त शिकायत और प्रतिवेदन के आधार पर यह मामला सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि पंचायत ने तीन निर्माण कार्यों के लिए ₹10 लाख से अधिक राशि आहरित कर ली थी, लेकिन तय समय सीमा तक निर्माण कार्य पूरे नहीं किए गए। इस पर सरपंच और सचिव को सुनवाई के लिए बुलाया गया।

सुनवाई और दस्तावेजों की जांच के बाद सीईओ श्री चौहान ने पाया कि प्रभारी सचिव ने अपने कार्य में लापरवाही बरती। हालांकि बाद में अधूरे कार्य पूरे कर लिए गए और जनपद पंचायत ने इसका प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसके बाद प्रकरण बंद कर दिया गया।

लेकिन इस बीच हुई लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (पंचायत सचिव भर्ती एवं शर्तें) नियम 2011 की धारा 7 के तहत प्रभारी सचिव का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शासकीय कार्यों में लापरवाही ना हो।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports