Jhabua Post - हेडर

Ratlam: डोडाचूरा तस्करी, कार फंसी तो तस्करों ने की फायरिंग, CBN और पुलिस ने 5 बोरियां बरामद कीं

Ratlam:  रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम रोला में रविवार रात डोडाचूरा तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया। एक ब्लैक ब्रेज़ा कार निर्माणाधीन पुलिया के पास फंस गई, जिसके बाद ग्रामीण मदद करने पहुंचे तो कार में सवार तस्करों ने हवाई फायरिंग कर दी।

सूचना मिलते ही CBN पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि नीमच और जावरा CBN टीम पहले से ही कार का पीछा कर रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।

screenshot 20251110 193234 whatsapp5485148099135784044

मौके से पांच बोरियों में भरा डोडाचूरा कार की डिक्की से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने कार और मादक पदार्थ को जप्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

SDOP संदीप मालवीय ने बताया कि कार निर्माणाधीन पुलिया के पास फंसने से यह कार्रवाई संभव हो सकी। यह संयुक्त कार्रवाई CBN नीमच और जावरा टीमों की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कार सवारों ने फायरिंग की थी, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।