,

झाबुआ: ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नई मतदाता सूची का वितरण; हर पंचायत में बनेगी कांग्रेस कमेटी

झाबुआ। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के लिए झाबुआ ब्लॉक कांग्रेस अब एक्शन मोड में आ गई है। स्थानीय..

img 20260105 wa00158512810976792505875

झाबुआ। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के लिए झाबुआ ब्लॉक कांग्रेस अब एक्शन मोड में आ गई है। स्थानीय विधायक कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा नवीन मतदाता सूची (Voter List) का पुनरीक्षण और ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन रहा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका विशेष रूप से उपस्थित थे।

बीएलए को सौंपी गई मतदाता सूची, शुद्धीकरण का मिला जिम्मा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष खुना गुण्डिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर मंथन हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रवार नियुक्त किए गए बीएलए (Booth Level Agents) को नवीन प्रारंभिक नामावली वितरित की गई।

​जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे इस नामावली का गहन परीक्षण करें। रांका ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से न छूटे और उन्हें वापस जोड़ने की कार्यवाही की जाए। साथ ही, जो मतदाता मृत हो चुके हैं या बाहर चले गए हैं, उनके नाम सूची से हटवाने के लिए संबंधित बीएलओ (BLO) के पास तत्काल आपत्ति दर्ज कराई जाए।

जीतू पटवारी का प्लान: हर पंचायत में बनेगी कमेटी

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए निर्देशों पर गंभीरता से चर्चा की गई। पटवारी के निर्देशानुसार, संगठन को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कांग्रेस समिति का गठन किया जाना है।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष रांका ने कहा कि पंचायत स्तर पर कमेटी गठित होने से कांग्रेस का विचार और विजन गांव-गांव तक और मजबूती से पहुंचेगा। बैठक के दौरान स्थानीय सरपंचों और कांग्रेस नेताओं की सहमति से प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

img 20260105 wa00163507790701059831550

ये रहे उपस्थित

बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मानसिंह मेड़ा ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता शंकरसिंह भूरिया, हेमचन्द्र डामोर, बन्टू अग्निहोत्री, कांग्रेस समाज कल्याण के जितेन्द्र शाह, एनएसयूआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार, जनपद पंचायत सदस्य कैलाश बारिया, मानू झाबुआ, सायरा बानो सहित ब्लॉक के अनेक सरपंच, जनपद पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed