,

रतलाम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

रतलाम । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिंगनोद..

17676236974496283439611039660133

रतलाम । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिंगनोद थाना अंतर्गत आने वाली ढोढर चौकी पुलिस ने 20 लाख रुपये की अवैध मादक पदार्थ (MDMA ड्रग्स) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

17676236974496283439611039660133

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ढोढर क्षेत्र के कलालिया फन्टा पर मादक पदार्थों की बड़ी डिलीवरी होने वाली है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जाल बिछाया।

img 20260105 wa00242903569429854246745

​घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध शिवलाल पिता रामलाल मालवीय (35), निवासी परवलिया को हिरासत में लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 200 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

परवलिया से जुड़े हैं तार

पूछताछ में आरोपी शिवलाल ने कबूला कि यह ड्रग्स उसे परवलिया निवासी समद खान पठान ने 2-3 दिन पहले दी थी। आज वह इसे डिलीवर करने आया था। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी समद खान अभी फरार है, जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद और चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी के नेतृत्व में सउनि गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, आर. जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह और नरेन्द्र सिंह जगावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed